आने वाली है सोमवती अमावस्या, भगवान शिव के रुद्राभिषेक करने से दूर होते हैं जीवन के सभी कष्ट



हिंदू धर्म में अमावस्या का दिन खास महत्व रखता है। वहीं अगर अमावस्या शनिवार या सोमवार को पड़े यह और भी महत्वपूर्ण हो जाता है। अभी माघ माह चल रहा है, वहीं 6 फरवरी 2023 से फाल्गुन महीना शुरू हो जाएगा। इस साल फाल्गुन माह की अमावस्या सोमवार को पड़ रही है। इसलिए यह सोमवती अमावस्या कहलाएगी। फाल्गुन माह की सोमवती अमावस्या 20 फरवरी,सोमवार को पड़ेगी। इस दिन पूजा-पाठ, व्रत, स्नान और दान करने से कई यज्ञों का फल मिलता है। आज हम आपको बताने जा रहा है फाल्गुनी सोमवती अमावस्या का महत्व।


ऐसी है मान्यता
मान्यता है कि सोमवती अमावस्या पर शिव जी का रुद्राभिषेक करने पर जीवन के सभी कष्ट, परेशानियां दूर होते हैं। जीवन में चल रही ग्रहों की पीड़ा से मुक्ति मिलती है। इस दिन तीर्थ स्नान, पूर्वजों की शांति के लिए तर्पण और दान करने से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। वहीं परिवार को सौभाग्य मिलता है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar