30 जनवरी को शनिदेव हो रहे हैं अस्त, इन राशि वालों को रहना होगा बेहद सावधान!



17 जनवरी को शनि देव राशि परिवर्तन करते हैं। इसके बाद 30 जनवरी को शनि अपने घर कुंभ में अस्त हो रहे हैं। ज्योतिष के अनुसार शनि ग्रह काफी प्रभावकारी होता है और यह जातक के जीवन के कई पक्षों का प्रभावित करता है। इसके अलावा शनि ग्रह को न्याय का देवता भी माना जाता है। यदि जातक ने कोई बुरा काम किया है तो शनि देव कार्य के अनुसार शुभ और अशुभ फल जरूर देते हैं। ज्योतिष में शनि ग्रह को काफी उग्र, कठोर और क्रूर ग्रह माना गया है। शनिदेव कर्मफल दाता हैं, जो व्यक्ति को कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। शनि के राशि परिवर्तन का जब राशियों पर प्रभाव पड़ेगा तो कुछ राशियों के लिए शनि का अस्त होना भी खतरे की घंटी साबित हो सकता है। शनि के अस्त होते ही कुछ विशेष राशियों को विशेष रूप से सतर्क रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं कि शनि के अस्त होने से किन राशियों पर प्रभाव पड़ेगा।

कर्क राशि: 30 जनवरी को शनि के अस्त होने से कर्क राशि के जातकों को करियर में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। अगर कर्क राशि के जातक कोई व्यापार या नौकरी करते हैं तो आपको निवेश करने से पहले बहुत सोवह विचार करना होगा। इस दौरान आपको आर्थिक नुकसान होने की भी संभावना है।

सिंह राशि: 30 जनवरी को शनि के अस्त सिंह राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति हिल सकती है। अगर आप अपने फिजूलखर्ची पर काबू नहीं रखेंगे तो स्थिति हाथ से निकल जाएगी। इस वजह से आपको अपने पैसों का प्रबंधन ठीक से करना होगा। शनि के अस्त होने से आपका प्रेम या वैवाहिक जीवन प्रभावित हो सकता है।
वृश्चिक राशि: शनि के अस्त होने से वृश्चिक राशि वालों को भी सावधान रहने की आवश्यकता है। वृश्चिक राशि के जातकों को इस दौरान किसी को पैसा उधर नहीं देना चाहिए अन्यथा पैसा डूब सकता है। शनि के अशुभ प्रभाव से माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। शनि की गिरावट का असर आपके करियर पर भी पड़ेगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने