सुबह चाय के साथ भूलकर भी न खाएं ये 4 चीजें, सेहत को हो सकता है भारी नुकसान



हमारे देश में ज्यादातर लोग अपने दिन की शुरुआत चाय के साथ करते हैं। चाय के साथ लोग कई तरह की चीजें खाते हैं। नाश्ते में भी लोग चाय के साथ ब्रेड, टोस्ट आदि चीजें खाते हैं। नाश्ता करना जरूरी होता है। अगर सुबह नाश्ता ना किया जाए तो सेहत को नुकसान हो सकते हैं। लेकिन क्या आप जनते हैं कि चाय के साथ कुछ चीजों का सेवन करने से भी सेहत को भारी नुकसान हो सकते हैं। डॉक्टर्स का कहना है कि भारत में ज्यादातर लोग चाय के साथ ऐसी चीजें खाते हैं, जो किसी ना किसी तरह से हमारी सेहत को नुकसान पहुंचाती हैं। जानते हैं चाय के साथ कौन सी चीजों का सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक होता है।

ड्राई फ्रूट्स
बहुत से लोग ब्रेकफास्ट में ड्राई फ्रूट्स का सेवन करते हैं। वैसे तो ड्राई फ्रूट्स सेहत के लिए अच्छे माने गए हैं लेकिन चाय के साथ कभी भी ड्राई फ्रूट्स का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से सेहत को नुकसान हो सकते हैं। दरअसल, चाय और ड्राई फ्रूट्स का कॉम्बिनेशन आपके डाइजेशन सिस्टम पर बुरा असर डालता है।

पकौड़े या बेसन से बनी चीजें
भारत में ज्यादातर लोग बारिश के मौसम में चाय-पकौड़े का आनंद लेना नहीं भूलते हैं। वहीं कुछ लोग तो सुबह नाश्ते में चाय के साथ पकौड़े, कचौरी जैसी चीजें खाना पसंद करते हैं। डॉक्टर्स कहते हैं कि चाय के साथ बेसन से बनी चीजें खाने से इनडाइजेशन और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। ये शरीर को अन्य चीजों से मिलने वाले पोषक तत्वों को अवशोषित होने से रोकता है।

नींबू की चाय
कई लोग वजन घटाने के लिए नींबू की चाय का सेवन करते हैं। नींबू की चाय भी सेहत के लिए अच्छी है लेकिन इसे सुबह खाली पेट नहीं करनी चाहिए। दरअसल, सुबह खाली पेट नींबू वाली चाय पीने से एसिड रिफलक्स और हार्टबर्न (सीने में जलन) जैसी दिक्कतें बढ़ सकती है।

ठंडी चीजें
चाय के साथ ठंडी चीजें भी नहीं खानी चाहिए। डॉक्टर्स कहते हैं कि ठंडी और गर्म तासीर वाली चीजों को एकसाथ खाने से हमारा डाइजेशन सिस्टम खराब हो सकता है। ये कॉम्बिनेशन आपका पेट भी खराब कर सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar