मुलायम के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक, शेयर की उनके साथ जुड़ी हुई अपनी यादें



लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने आज 82 साल की उम्र में गुरूग्राम के मेदांता अस्पताल (Medanta Hospital, Gurugram) में अंति‍म सांस ली। वे कई दिनों वेंटिलेटर पर थे, लेकिन उनकी सेहत में कोई सुधार नहीं हो रहा था। मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद सपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई।

पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने शोक जताया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख व्यक्त करते हुए लिखा, “मुलायम सिंह यादव ने यूपी और राष्ट्रीय राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई। वह आपातकाल के दौरान लोकतंत्र के लिए एक प्रमुख सैनिक थे।”

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar