खाना खाने के तुंरत बाद क्यों नहीं नहाना चाहिए? जानें क्या कहता है आयुर्वेद और विज्ञान - sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar

Breaking

खाना खाने के तुंरत बाद क्यों नहीं नहाना चाहिए? जानें क्या कहता है आयुर्वेद और विज्ञान

 


आयुर्वेद के अनुसार खाना खाने के तुंरत बाद नहीं नहाना चाहिए। इससे आपको डाइजेशन से जुड़ीं कई हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती हैं। आइए, जानते हैं इसके साइड इफेक्ट्स

कई लोगों की आदत होती है जो खाना खाने के बाद नहाते हैं। ऐसा करने के पीछे उनका कोई खास मकसद नहीं होता लेकिन वे खाना खाकर फ्री हो जाना चाहते हैं इसलिए खाना खाकर आराम करते हैं और आखिर में नहाने जाते हैं लेकिन आयुर्वेद के अनुसार खाना खाने के तुंरत बाद नहीं नहाना चाहिए। इससे आपको डाइजेशन से जुड़ीं कई हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती हैं। वहीं, आपका पेट साफ न होने पर आपको पिम्पल्स, स्किन एलर्जी जैसी प्रॉब्लम्स भी हो सकती हैं। 
खाने के तुंरत बाद क्यों नहीं नहाना चाहिए
नहाने को एक शीतलन प्रक्रिया मानी जाती है, जो शरीर को ठंडा करती है। जब कोई खाना खाने के तुरंत बाद नहाता है, तो परिसंचरण को धीमा कर देता है, जो बदले में पाचन अग्नि को धीमा कर देता है। पाचन के लिए बहुत अधिक ऊर्जा और पेट की ओर अच्छी मात्रा में रक्त प्रवाह की आवश्यकता होती है। इसलिए आयुर्वेद के अनुसार भोजन के बाद स्नान करना अनहेल्दी माना गया है। हाल ही में एक इंस्टाग्राम पोस्ट में, डॉ रेखा ने भी नहाने का  सही समय खाने से 1-3 घंटे पहले का माना है।
क्या कहता है चिकित्सा विज्ञान
चिकित्सा विज्ञान भी आयुर्वेद से सहमत है क्योंकि यह कहता है कि इससे ब्लड सर्कुलेशन को बाधा पहुंचती है। जो शरीर के तापमान को अचानक असंतुलित कर देता है, जिससे पाचन धीमा हो जाता है। हालांकि, जब आप गर्म पानी से नहाते हैं, तो इस प्रक्रिया को हाइपरथर्मिक क्रिया कहा जाता है जो शरीर के लिए अच्छा माना जाता है। कहा जाता है कि एक हॉट बाथ से आपकी इम्यूनिटी मजबूत होती है और इससे आपके शरीर से टॉक्सिक भी बाहर निकलते हैं, लेकिन अच्छा यही होगा कि आप नहाने के बाद ही खाना खाएं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें