🔴 BREAKING NEWS
Loading...

महाराष्ट्र : फिल्म में काम दिलाने के बहाने लूट ली किशोरियों की अस्मत....

आरोपी ने पीड़ित लड़कियों से उनके आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर 70 हजार रुपये भी मांगे।

महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक व्यक्ति द्वारा दो किशोरियों के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने इन नाबालिग बच्चियों को फिल्म में काम दिलाने के बहाने वसई विरार इलाके के जंगल में ले जाकर मुंह काला किया। पीड़ितों के साथ अप्राकृतिक कृत्य भी किया गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है। पिछले एक साल में आरोपी 13 साल की लड़कियों को कई बार जंगल में ले गया और कई बार दुष्कर्म किया। मीरा भायंदर-वसई विरार पुलिस कंट्रोल रूम ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी देकर रुपये मांगे
पुलिस के अनुसार आरोपी ने पीड़ित लड़कियों से उनके आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर 70 हजार रुपये भी मांगे। बाद में मामले की जानकारी लड़कियों के परिजनों को मिली। इसके बाद आरोपी के खिलाफ नालासोपारा पुलिस ने सोमवार को केस दर्ज किया। आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्तर से बाहर है। उसके खिलाफ भादंवि की धारा 376, 377, 384, 506 और पोक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar