🔴 BREAKING NEWS
Loading...

अभिनेता प्रवीण कुमार का 75 साल की उम्र में निधन....


पौराणिक शो ‘महाभारत’ में ‘भीभ’ का किरदार निभा कर घर-घर में मशहूर हुए अभिनेता प्रवीण कुमार का निधन हो गया है।

Praveen Kumar Passes Away: बीआर चोपड़ा के पौराणिक शो ‘महाभारत’ में ‘भीभ’ का किरदार निभा कर घर-घर में मशहूर हुए अभिनेता प्रवीण कुमार का हार्ट अटौक से निधन हो गया है। उन्होंने 75 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। प्रवीण कुमार ने कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है किया है. एक्टिंग के साथ साथ प्रवीण कुमार स्पोर्ट्स भी खूब एक्टिव रहते थे।

साल भर से थे बीमार: पिछले साल दिसंबर में उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह काफी समय से घर में ही हैं। तबीयत ठीक नहीं रहती है और खाने में भी कई तरह के परहेज हैं। स्पाइनल प्रॉब्लम है। घर में पत्नी वीना, प्रवीण कुमार की देखभाल करती थीं।

‘महाभारत’ में उनके कोस्टार रहे गजेंद्र चौहान ने प्रवीण कुमार के निधन पर शोक प्रकट करते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, ‘आज सुबह ही एक और दुःखद समाचार मिला। मेरा महाभारत का भाई प्रवीण कुमार जी हम सबको छोड़कर अनंत यात्रा पर चला गया। विश्वास नही हो रहा। पा जी, आप हमेशा हमारी यादों में रहेंगे। ओम शांति ओम शांति ओम शांति।’


पंजाब के रहने वाले प्रवीण कुमार अपनी लंबी चौड़ी कदकाठी को लेकर खूब मशहूर हुए थे। उनकी लंबाई 6 फिट थी। एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले प्रवीण कुमार खेल की दुनिया में बड़ा नाम कमा चुके थे।

स्पोर्ट्स करियर: एक्टिंग में आने से पहले प्रवीण एक हैमर और डिस्कस थ्रो एथलीट थे। वह एशियाई खेलों में चार मेडल (2 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य) जीत चुके थे। इतना ही नहीं प्रवीण कुमार दो बार ओलंपिक में भी भारता का प्रतिनिधित्व कर चुके थे। उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था। स्पोर्ट्स में शानदार प्रदर्शन के कारण प्रवीण कुमार को BSF में डिप्टी कमांडेंट की नौकरी मिली गई थी और इसके जरिए भी उन्होंने देश की सेवा की थी।

सरकार से थी शिकायत: प्रवीण कुमार ने अपने इंटरव्यू में कहा था कि पंजाब में जितनी भी सरकारें बनीं, उन्हें सभी से एक शिकायत है। जितने भी एशियन गेम्स या मेडल जीतने वाले प्लेयर थे, उन सभी को पेंशन दी, लेकिन उन्हें ऐसी कोई पेंशन नहीं दी गई, बावजूद इसके की वो सबसे ज्यादा गोल्ड मेडल जीतने वाली खिलाड़ी थे। वो अकेले एथलीट थे, जिन्होंने कॉमनवेल्थ को रिप्रेजेंट किया। फिर भी खेलों की पेंशन के मामले में उनके साथ सौतेला व्यवहार हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar