अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 2 आरोपी गिरफ्तार, 60 लीटर कच्ची शराब, एवं शराब बनाने उपकरण जप्त तथा 16 ड्रमों में भरा 3200 लीटर लाहन किया गया नष्ट

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ/शराब  की तस्करी  मंे लिप्त  लोगों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।


                  आदेश के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक शहर उत्तर/यातायात श्री संजय कुमार अग्रवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक रांझी श्री एम.पी. प्रजापति के मार्ग दर्शन में  थाना खमरिया की टीम को 2 आरोपियों  को अवैध शराब के साथ रंगे हाथ पकडा गया है।



                 थाना प्रभारी खमरिया सुश्री निरूपा पाण्डे ने बताया कि आज दिनंाक 8-10-21 की दोपहर में विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि 2 व्यक्ति खेरमाई मंदिर के पीछे नाला के किनारे वेस्टलेण्ड खमरिया में झाड़ियों के पास अवैध रूप से शराब बना रहे हैं सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गयी जहां 2 व्यक्ति अवैध रूप से शराब बनाने के उपकरण गैस भट्टी एव एक सफेद रंग की बोरी रखे हुये 2 प्लास्टिक के केन लिये दिखे जो पुलिस को देखकर भागने लगे जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया नाम पता पूछने पर अपने नाम करन सोनकर उम्र 34 वर्ष एवं विस्शू कश्यप उम्र 30 वर्ष दोनों निवासी सत्यम टावर के पास नरसिंहनगर रांझी बताये करन सोनकर से काले रंग की प्लास्टिक केन में लगभग 30 लीटर कच्ची शराब  एवं सफेद रंग की बोरी में रखा 25 किलो गुड़ जो शराब बनाने के उपयोग हेतु रखा था तथा विस्शू कश्यप से एक काले रंग की प्लास्टिक की केन में लगभग 30 लीटर कच्ची शराब एवं एक गैस भट्टी सटक लगी हुयी मय रेग्युलेट के जप्त करते हुये 16 ड्रमों में भरा हुआ  लगभग 3200 लीटर लाहन को मौके पर ही नष्ट करते हुये आरोपी करन सोनकर एवं विस्शू कश्यप के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।


 उल्लेखनीय भूमिका- आरोपियों को कच्ची शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ने में सहायक उप निरीक्षक ब्रजेश मिश्रा, प्रधान आरक्षक अजय झारिया, प्रधान आरक्षक विमल यादव, आरक्षक आकाश, गौरव एवं चालक आरक्षक अजय मरावी की सराहनीय भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने