यूके में युवा ने लॉटरी जीतने के लिए शैतान से किया समझौता
इस मामले का आरोपी हुसैन एक युवा है। जिसके बारे में पुलिस ने बताया कि उसने शैतान को अपने खून से लिखी चिठ्ठी में वादा किया था कि वो 321 मिलियन पाउंड यानी करोड़ों रुपयों का जैकपॉट जीतने के बदले छह महीने में भीतर छह महिलाओं को मार देगा।
ये असल जिंदगी की वो डरावनी कहानी है जिसमें आरोपी को बीमार कल्पना और डार्क वेब पर विश्वास रखने वाला शख्स कहा जा रहा है। पुलिस के मुताबिक टीनेजर शैतानी दुनिया पर विश्वास रखने के साथ नव-नाजी विचारधारा, बलात्कार और हत्या के प्रति आसक्त हो गया था। उसने 6 अनजान कुर्बानियां देने की कथित शैतानी डील की थी इसलिए उसने लंदन के पार्क में खुशियां मना रहीं सौतेली बहनों का कत्ल कर दिया।
आरोपी ने 12 इंच के चाकू से बीबा को आठ बार और उसकी बहन को 28 बार चाकू मारा। उसने शवों को अंडरग्राउंड में छिपा दिया। जिन्हें 36 घंटे तक नहीं खोजा जा सका था। पुलिस का मानना है कि अगर उन्होंने उसे समय रहते नहीं पकड़ा होता तो वह फिर से हत्या कर देता। पीड़ितों की मां ने कहा, 'कोई भी ये उम्मीद नहीं कर सकता है कि उनके बच्चे उनके सामने मर जाएंगे, एक ही रात में तीन बच्चों में से दो की हत्या कर देना समझ से बाहर है। मां ने कहा कि वो इंसाफ चाहती हैं और अब तीसरी बेटी ही उनके जीने का सहारा है।

Tags
Top