🔴 BREAKING NEWS
Loading...

जबलपुर में ट्रैफिक चेकिंग के दौरान बड़ा खुलासा, चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार

🚨 ट्रैफिक चेकिंग में बड़ा खुलासा: चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार

छोटी लाइन चौराहे पर चालान भरने की जल्दबाजी ने खोला राज, फर्जी नंबर प्लेट का मामला सामने



जबलपुर। रविवार रात करीब 10 बजे छोटी लाइन चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस की नियमित चेकिंग के दौरान वाहन चोरी का एक बड़ा मामला उजागर हुआ। चेकिंग के दौरान शराब के नशे में एक व्यक्ति दुकान से बाहर निकला, जिसकी नो पार्किंग में खड़ी बाइक को लेकर पुलिस ने चालान काटने की प्रक्रिया शुरू की।

व्यक्ति बिना किसी विरोध के तुरंत चालान भरने को तैयार हो गया, लेकिन उसकी यह जल्दबाजी आरक्षक वीरेंद्र को संदिग्ध लगी। जब बाइक क्रमांक MP 20 MX 737 की जांच की गई, तो नेम प्लेट पर चार के बजाय केवल तीन अंक ही नजर आए।

संदेह गहराने पर आरक्षक ने तत्काल ट्रैफिक टीआई इंदिरा ठाकुर को सूचना दी। पूछताछ में युवक ने अपना नाम विजय (निवासी गढ़ा) बताया और कहा कि उसने बाइक रामपुर निवासी राजेश से 20 हजार रुपए में खरीदी थी, लेकिन वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

मौके पर ही बाइक के चेसिस नंबर का मिलान किया गया, जिसमें खुलासा हुआ कि वाहन पर फर्जी रजिस्ट्रेशन नंबर डाला गया था। असली मालिक से संपर्क करने पर पता चला कि यह बाइक दो साल पहले रामपुर क्षेत्र से चोरी हुई थी और इसकी रिपोर्ट पहले ही दर्ज की जा चुकी थी।

👉 पुलिस कार्रवाई:
एसपी संपत उपाध्याय के निर्देश पर डीएसपी बीएन प्रजापति, टीआई इंदिरा ठाकुर, सूबेदार मनीष प्यासी और आरक्षक वीरेंद्र की टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी और बाइक को गोरखपुर थाने भेज दिया।

सतर्कता ही सुरक्षा: ट्रैफिक पुलिस की सजगता से एक बड़ा वाहन चोरी का मामला उजागर हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar