🔴 BREAKING NEWS
Loading...

युवा मोर्चा की नई टीम घोषित: जबलपुर के दो चेहरों को बड़ी जिम्मेदारी




योगेंद्र सिंह ठाकुर बने प्रदेश उपाध्यक्ष, जय रोहाणी को नीति एवं शोध की कमान

जबलपुर।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से भारतीय जनता युवा मोर्चा मध्यप्रदेश की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। इस नई टीम में प्रदेशभर के सक्रिय और उभरते युवा नेताओं को संगठन में अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर द्वारा जारी सूची में जबलपुर को खास तवज्जो मिली है। शहर के दो युवा चेहरों को महत्वपूर्ण पद देकर संगठन ने भरोसा जताया है।

जबलपुर के योगेंद्र सिंह ठाकुर को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि
जय रोहाणी को नीति एवं शोध प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इन नियुक्तियों को जबलपुर के राजनीतिक परिदृश्य में युवाओं की बढ़ती भूमिका के रूप में देखा जा रहा है।

इसके अलावा प्रदेश कार्यकारिणी में अन्य जिलों के नेताओं को भी अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं—

  • कटनी के मृदुल मिश्रा
    धार के जय सूर्या
    उज्जैन ग्रामीण के अनिल वर्मा
    राजगढ़ के पवन शर्मा
    इंदौर के विवेक शर्मा
    भिंड के विश्वप्रताप सिंह
    इन सभी को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।

वहीं संगठन को मजबूत करने के लिए—

  • डिंडौरी के राकेश परस्ते
  • रतलाम के विप्लव जैन
    को प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar