इस योजना के तहत महाराष्ट्र में फ्री में होगा म्यूकोरमाइकोसिस ग्रसित मरीजों का इलाज



मुंबई: कोरोना के कहर के बीच नयी-नयी बीमारियां सामने आ रहीं हैं। इस समय जिस बीमारी से लोग परेशान है उसका नाम म्यूकोरमाइकोसिस है। जी दरअसल सूरत में दो दिनों पहले म्यूकोरमाइकोसिस के 40 मरीज अचनाक ही सामने आए थे और उनमें से 8 मरीजों की जान बचाने के लिए आंखें निकालनी पड़ी थीं। इसी के साथ बताया जा रहा है कि कुछ मरीज उत्तर महाराष्ट्र और विदर्भ क्षेत्र में भी सामने आए हैं। बीते सोमवार ही चंद्रपुर से म्यूकोरमाइकोसिस के शिकार हुए 10 मरीजों की खबर आई, उन सभी का इस समय इलाज चल रहा है।

वहीँ बताया जा रहा है कि करीब 30 से ज्यादा म्यूकोरमाइकोसिस से पीड़ित मरीजों का इलाज मुंबई के केईएम और ग्लोबल अस्पताल में चल रहा है। अब म्यूकोरमाइकोसिस की गंभीरता को समझते हुए राज्य सरकार ने इसमें महात्मा फुले जन-आरोग्य योजना में शामिल कर लिया है। हाल ही में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने इस बारे में बताया है। अब राज्य सरकार के इस फैसले से कोरोना मरीजों और कोरोना से ठीक होने के बाद म्यूकोरमाइकोसिस के शिकार होने वाले मरीजों को बहुत बड़ी राहत मिली है।


आपको बता दें कि इस बीमारी का समावेश महात्मा फुले जन-आरोग्य योजना में होने की वजह से अब मरीजों को इस माध्यम से आर्थिक मदद मिल सकेगी और इस बीमारी का इलाज मुफ्त में हो सकेगा। आपको हम यह भी जानकारी दे दें कि म्यूकोरमाइकोसिस का इलाज काफी महंगा होता है जिसका खर्च उठाना आम मरीजों के लिए मुश्किल होता है। इस वजह से ठाकरे सरकार ने यह निर्णय लिया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar