जानिए मुंबई पुलिस ने क्यों कहा-एक छोटे से मास्क की कीमत तुम क्या जानो रमेश बाबू?



पूरा भारत वर्तमान समय में कोरोना महामारी  के कारण त्राहि त्राहि कर रहा है। हमारा देश कोरोना का प्रकोप झेल रहा है। कोरोना वायरस से बुरी तरह प्रभावित शहरों में से एक मुंबई  भी अब पहले से काफी सुधार रहा है। मगर तब भी प्रशासन अभी लोगों को कोविड सेफ्टी को लेकर लगातार समझा रहा है। इसके साथ ही लॉकडाउन की आवश्यकता को भी समझाने में लगातार कवायद कर रही है। ऐसे में हम जानते हैं कि बॉलीवुड कलाकार और फिल्मों का असर आम लोगों पर बेहद अधिक है, इसलिए अब मुंबई पुलिस ने कोविड सेफ्टी को लेकर मजेदार MEME सोशल मीडिया पर साझा किए हैं। जिन्हें देखकर आप भी हंसते हंसते लोट पोट हो जायेंगे।

सोशल मीडिया के माध्यम से मुंबई पुलिस ने कोरोना वायरस को लेकर लोगों को जानकारी दी है। एक ट्वीट में कहा गया- चीते की चाल, बाज की नजर और वायरस के फैलने पर शक नहीं करते। वहीं दूसरे ट्वीट में लिखा है- एक छोटे से मास्क की कीमत तुम क्या जानो रमेश बाबू? साथ ही मराठी में भी ट्वीट दिखाई दे रहे हैं। जिनमें से एक में लिखा गया- मेरे हाथ में सैनिटाइजर है, राज… वजह, सैनिटाइजर किया तो डरना क्या। कुछ और भी ऐसे MEME हैं जिनके जरिए पुलिस ने लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar