दमोह उपचुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन कोरोना संक्रमित, होम आइसोलेशन में गए



दमोह। दमोह उपचुनाव से पहले बड़ी खबर मिल रही है। जहां दमोह से कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन के कोरोना संक्रमित होने की खबर सामने आ रही है। दरअसल उनकी बेटी ने सोशल मीडिया (social media) के जरिए यह जानकारी दी है। वही संक्रमित होने के बाद अजय टंडन होम आइसोलेशन में चले गए हैं।

बता दें कि मध्य प्रदेश के दमोह जिले में 17 अप्रैल को उपचुनाव होने हैं। इससे पहले आज प्रचार का आखिरी दिन था। वही अब बड़ी खबर सामने आ रही है जहां अंजर टंडन के कोरोना पॉजिटिव होने की बात कही जा रही है। बता दे कि कल दमोह में रोड शो निकाला गया था। जिसमें अजय टंडन भी शामिल हुए थे। वही खबर के मुताबिक कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ गई है। जिसके बाद उन्होंने खुद को घर में आइसोलेट कर लिया है।

बता दें कि दमोह विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रचार आज शाम 5:00 बजे समाप्त हो जाएगा। जिसके बाद प्रत्याशी और कार्यकर्ता घर-घर जाकर प्रचार अभियान जारी रख सकेंगे। वही शाम 7 बजे से लाउड स्पीकर का उपयोग पूर्ण रूप से वर्जित और प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। इससे पहले दोनों दलों भाजपा और कांग्रेस ने 17 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए अंतिम ताकत झोंक दी है। बीजेपी ने मेरा बूथ सबसे मजबूत के नारे दिए हैं वहीं कांग्रेस द्वारा जन जन अभियान को चलाया जा रहा है। इधर कांग्रेस ने एक बूथ पर कार्यकर्ताओं का चक्रव्यू तैयार करने कहा है। एक बूथ पर 10 कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल रहेंगे। वही दमोह की जनता को बूथ तक लाने का कार्य भी कार्यकर्ताओं के हाथ में ही होगा। इससे पहले कल दमोह में कांग्रेस द्वारा रैली निकाली गई थी। जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन में शामिल रहे थे। वही कोरोना के शुरुआती लक्षण के बाद उन्होंने खुद को घर में बंद कर लिया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने