प्रशासन सख्त:बिना मास्क लगाए घूमने वाले व्यक्तियों के लिए बनाया गया ... बालक प्राथमिक शाला को अस्थाई कारावास



 आधारताल क्षेत्र में बिना मास्क लगाये घूम रहे पाँच व्यक्तियों को शासकीय प्राथमिक बालक शाला अधारताल में बनाई गई अस्थाई जेल भेज दिया गया है । यह कार्यवाही नायब तहसीलदार आधारताल संदीप जायसवाल के नेतृत्व में राजस्व एवं पुलिस के अमले द्वारा की गई । ज्ञात हो की कलेक्टर कर्मवीर शर्मा द्वारा कोरोना संक्रमण की रोकथाम के मद्देनजर कल एक आदेश जारी कर मास्क नहीं लगाने, शारीरिक दूरी के नियम का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माने के साथ-साथ अस्थाई जेल भेजने के निर्देश सभी एसडीएम एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों को दिये गये थे । श्री शर्मा ने आदेश में शासकीय बालक प्राथमिक शाला आधारताल सहित छह स्थानों को अस्थाई कारावास भी घोषित किया था ।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar