मध्य प्रदेश के सभी शहरी क्षेत्रों में शुक्रवार शाम 6 सोमवार सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन रहेगा

 


भोपाल: मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर खतरनाक होती जा रही है. रोजाना नए केस बढ़ते जा रहे हैं. इसको देखते हुए शिवराज सरकार ने राज्य के सभी शहरों में शुक्रवार शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक यानी 50 घंटे के संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की है. यह नियम अगले आदेश तक लागू रहेगा. मुख्यमंत्री शिवराज सिं​ह चौहान ने इसके बारे में जानकारी दी. 

उन्होंने कहा कि बड़े शहरों में कंटेनमेंट एरिया बना रहे हैं. लगातार क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठकें की जा रही हैं. मेरी मंशा कभी भी लॉकडाउन की नहीं रही, लेकिन स्थिति को कंट्रोल करने के लिए छोटे स्तर पर इसे लागू करना मजबूरी ​है. सीएम ने कहा कि राज्य के अस्पतालों में बिस्तरों की संख्या बढ़ाकर 1 लाख तक की जाएगी. भिलाई स्टील प्लांट से हमने समझौता किया है ओर अतिरिक्त ऑक्सीजन मिलना शुरू हो गया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश में ऑक्सीजन का कोई संकट नहीं है. 


उन्होंने बताया कि सरकार रेमडेसिवीर इंजेक्शन की खरीदी कर रही है. अस्पतालों में दवाइयों की कोई कमी न रहे इसका प्रबंध किया जा रहा है. सीएम ने लोगों से अपील की है कि कोरोना संकट में सबके साथ की जरूरत है. सबको साथ लेकर इस संकट से निपटने की कोशिश करना है. यह परीक्षा की घड़ी है, संयम रखें, धैर्य रखें. हम लड़ेंगे और जीतेंगे. उन्होंने कहा कि आज शाम को 6.30 बजे प्रधानमंत्री से चर्चा होगी और रात में एक बार फिर सभी जिलों के कलेक्टर, एसपी से बात करूंगा.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar