राजधानी पुलिस पर जानलेवा हमला, रायफल के साथ ताक लगाकर बैठे थे हमलावर


 

भोपाल। राजधानी पुलिस पर बदमाशों द्वारा जानलेवा हमला किए जाने की बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि खानूगांव में तालाब के पास बदमाशों ने पेट्रोलिंग कर रही पुलिस की टीम पर हमला कर दिया। हमलावर जवानों के पास रायफलें थीं। बदमाश एक पुलिसकर्मी को तालाब में फेंकने की बात भी कर रहे थे।

हालात को देखते हुए पुलिसकर्मियों ने अपनी दूसरी टीमों को कॉल किया और हमले की जानकारी दी। मौके पर दूसरी टीमें पहुंच पाती इससे पहले बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने उनकी गाड़ी जब्त कर ली है। यह घटना कोहेफिजा थाना इलाके की है। पुलिस ने उन बदमाशों की खोजबीन शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक उनकी गिरफ्तारी की जानकारी नहीं मिली है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar