तालाब में उतराता मिला युवक का शव

 


रानीताल तालाब में उतराती मिली लाश, पहचान नहीं, डूब कर मरने की आशंका

रानीताल तालाब में गुरुवार सुबह 20 वर्षीय युवक का शव मिला है। शव की पहचान नहीं हो पाई है। कमर के नीचे उसने पैंट पहना है। ऊपर के कपड़े गायब हैं। आशंका है कि मछली मारने के दौरान हादसा हुआ होगा।

जानकारी के अनुसार रानीताल करबला के पास सुबह 8.30 बजे आसपास के लोगों ने युवक का शव तालाब के पानी में उतराता हुआ देखा। इसकी सूचना पर पहुंची लार्डगंज पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को पीएम के लिए भिजवाया। टीआई लार्डगंज प्रफुल्ला श्रीवास्तव के मुताबिक युवक की पहचान नहीं हो पाई है। वह शहर का रहने वाला हाे सकता है।

मछली मारने के दौरान तालाब में डूबने की आशंका
तालाब में शहर से बड़ी संख्या में लोग चोरी-छिपे मछली मारते हैं। करबला साइट की ओर तालाब की निगरानी कम है। आशंका है कि तालाब में वह मछली मारने उतरा होगा और गहराई में समा गया होगा। पीएम करने वाले चिकित्सकों ने बताया कि युवक का खतना हुआ है। ऐसे में युवक के मुस्लिम समाज से होने की पुष्टि हुई है।

गुम इंसानों से कराया जा रहा मिलान
युवक की पहचान के लिए पुलिस ग्रुप में उसका फोटो शेयर किया गया है। सभी थानों को युवक के हुलिए और फोटो भेजकर उनके यहां दर्ज गुमशुदगी से मिलान करने के लिए कहा गया है। वहीं, सोशल साइट्स में भी युवक की फोटो पोस्ट कर उसकी पहचान को लेकर आम लोगों से मदद मांगी गई है। लार्डगंज पुलिस के मुताबिक पीएम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा कि युवक की मौत की वजह क्या है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar