🔴 BREAKING NEWS
Loading...

Maharashtra: झील की खुदाई के दौरान निकली 3 मूर्तियां, 12वीं सदी की कृति होने का दावा



 पालघर: हाल ही में महाराष्ट्र के पालघर के एक जनजातीय बहुल गांव में तीन मूर्तियां मिली हैं और ऐसा माना जा रहा है कि ये मूर्तियां 12वीं सदी की हैं. जवाहर के तहसीलदार (राजस्व अधिकारी) संतोष शिंदे ने जानकारी देते हुए बताया है कि जवाहर तालुका के जामसार गांव के कुछ लोग शुक्रवार को एक झील की खुदाई कर रहे थे, तभी उन्हें मूर्तियां मिलीं है.

उन्होंने बताया है कि खुदाई की दौरान मिलीं इन प्राचीन कला कृतियों में युद्ध नायकों और गाय की मूर्तियां शामिल हैं. ऐसा माना जा रहा है कि ये मूर्तिया मध्यकालीन हैं. शिंदे ने कहा है कि वह स्थल का दौरा करेंगे. इतना ही नहीं भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधिकारी भी इन मूर्तियों का मुआइना करेंगे और बताएंगें की ये प्रमाणिक है या नहीं.

कुछ ग्रामीणों का दावा है कि इस इलाके में पहले कभी इस प्रकार की मूर्तियां नहीं मिली हैं. उन्होंने कहा कि गांव में तीन झीलें है, जिनमें पानी भरा है और इनकी खुदाई से इस प्रकार की और मूर्तियां मिल सकती हैं. आपको बता दे कि ये इलाका वार्ली चित्रकला के लिए मशहूर है. फिलहाल इस दावे पर मोहर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधिकारी ही लगा सकते है. 




यह भी पढ़ें
भाजपा सांसद की पत्नी TMC में हुईं शामिल, नाराज पति भेजेंगे तलाक का नोटिस

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar