देश में सोमवार यानी 21 दिसंबर को सबसे छोटा दिन है। इस दिन सूर्य अपने दक्षिणतम बिंदु पर होगा, तब दोपहर के समय अपने निम्नतम बिंदु पर सूर्य नजर आएगा। यह खगोलीय घटना इस बार सोमवार दिसंबर सोमवार को होगी।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 21 दिसंबर को साल का सबसे छोटा दिन और सबसे बड़ी रात होगी। इस दिन से शिशिर ऋतु की शुरुआत हो जाएगी और कड़ाके की सर्दी, शीतलहर, कोहरा, पाला का प्रकोप एक माहीने से ज्यादा समय तक देखने को मिलेगा। इस दौरान देश के कई राज्यों में बर्फबारी ज्यादा होगी। रिपोर्ट के मुताबिक, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 21 दिसंबर के दिन का समय 10 घंटे 39 मिनट 44 सेकंड (10:39:44) और रात 13 घंटे 20 मिनट 44 (13:20:44) सेकंड की होगी।
वहीं राज्य के ग्वालियर शहर में दिन 10 घंटे 27 मिनट 12 सेकंड (10:27:12) का और रात 13 घंटे 33 मिनट 16 (13:33:16) सेकंड की होगी। इसके अलावा देश की राजधानी दिल्ली में दिन 10 घंटे 16 मिनट 19 सेकंड (10:16:19) का होगा। अगले दिन से दिन एक-एक सेकेंड बड़ा होता जाएगा और रातें छोटी होती जाएंगी। 21 मार्च और 23 दिसंबर को दिन और रात बराबर समय के होते हैं। इस दिन सूर्य की किरणें पृथ्वी पर कम समय के लिए रहेंगी। चंद्रमा की शीतल किरणें पृथ्वी पर अधिक समय तक रहेंगी।
यहां होता है सबसे बड़ा दिन
जानकारी के लिए आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना, चिली, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका में इस समय गर्मियों का मौसम रहता है। इन देशों में 21 दिसंबर को सबसे बड़ा दिन होगा है।
