🔴 BREAKING NEWS
Loading...

लग्जरी वाहन से ढुल रही थी शराब......वाहन भी जप्ती...शराब भी जप्ती...पढ़ें क्या है पूरा मामला


डिंडोरी। डिंडोरी कोतवाली पुलिस ने गुरुवार की देर रात लग्जरी वाहन क्रेटा एमपी 18 सी 7549 को पकड़ा जिसमे अंग्रेजी शराब का परिवहन किया जा रहा था । कोतवाली टीआई ने बताया कि लग्जरी वाहन में 82 लीटर अंग्रेजी शराब जप्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया । आरोपी ढाबा संचालक है कृषणा यादव है । जप्त शराब की कीमत लगभग 60 हजार रु की बताई जा रही है ।कोतवाली टीआई को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक लग्जरी वाहन में अंग्रेजी शराब का अवैध परिवहन किया जा रहा है कोतवाली पुलिस ने नाकाबंदी करते हुए एक गली में लग्जरी वाहन खड़ा पाया जिसकी तलाशी ली गई तो उसमें लगभग 10 पेटी अंग्रेजी शराब रखी पाई गई । इस पूरी कार्यवाही में टीआई सीके सिरामे ,एएसआई मुकेश बैरागी,आरक्षक सुनील गुर्जर का योगदान रहा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar