मादक पदार्थ गांजा की तस्करी में लिप्त 3 आरोपी गिरफ्तार,7 किलो 530 ग्राम गांजा कीमती लगभग 1लाख 50 हजार रुपए का तथा 1 एक्टीवा एवं 1 मोटर सायकिल जप्त
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो को मादक पदार्थो की तस्करी मे लिप्त आरेापियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर दक्षिण/अपराध श्री गोपाल खाण्डेल एवं उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुश्री अपूर्वा किलेदार के मार्गदर्शन में थाना बरेला एवं क्राईम ब्रांच की संयुक्त टीम को 7 किलो 530 ग्राम गांजा एक एक्टीवा एवं 1 मोटर सायकिल सहित 3 आरोपियों को रंगे हाथ पकडने मंें महत्पूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
थाना बरेला में आज दिनांक 24-11-2020 को क्राईम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि मंडला निवास तरफ से एक सफेद रंग की एक्टिवा क्रमांक एमपी 51 एस 6899 में एक सफेद रंग की बोरी के अंदर मादक पदार्थ गांजा लिये बीच में रखे हुये दो व्यक्ति एवं एक मोटर सायकिल टीव्हीएस मैक्स 100 जिसका नम्बर मिटा हुआ है मे एक व्यक्ति हैंण्डिल मे टंगे थैले में मादक पदार्थ गांजा लिये आ रहे है यदि तुरंत दबिश दी गयी तो रंगे हाथों पकडे जायेगे। सूचना पर एन.डी.पी.एस. एक्ट के प्रावधानो के तहत कार्यवाही करते हुये तत्काल योजनाबद्ध तरीके से थाना बरेला पुलिस एवं क्राईम ब्रांच की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई ग्राम डूंडी चैराहा के आगे निवास रोड के पर मण्डला निवास तरफ से एक सफेद रंग की एक्टिवा क्रमांक एमपी 51 एस 6899 मे सवार 2 व्यक्ति एवं एक मोटर सायकिल टीव्हीएस मैक्स 100 मे सवार एक व्यक्ति आपस में बात करते हुये सामान्तर आते दिखे जिन्हें रोककर नाम पता पूछा एक्टिवा क्रमांक एमपी 51 एस 6899 के चालक ने अपना नाम प्रमोद झारिया उम्र 24 वर्ष निवासी सरसमा थाना कुण्डल एवं एक्टिवा मे पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम कालूराम झारिया उम्र 23 वर्ष निवासी कुह़ी थाना टिकरिया नारायणगंज जिला मण्डला बताया एवं टीव्हीएस मैक्स 100 में सवार व्यक्ति ने अपना नाम गेंदलाल लोधी उम्र 50 वर्ष निवासी डूंडी थाना बरेला बताया, सूचना से अवगत कराते हुये तलाशी लेने पर एक्टिवा में बीच मे रखी एक बोरी के अंदर काले रंग की पन्नियों मंे 12 छोटे पैकेट में अवैध मादक पदार्थ गांजा एवं गेंदलाल लोधी निवासी डूंडी बरेला टीव्हीएस मैक्स 100 के हेण्डल मे नीले रंग के थैले में सफेद पारदर्शी पालीथिन के अंदर अवैध मादक पदाथर््ा गांजा रखा मिला, तौल करने एक्टीवा मे रखी सफेद रंग की बोरी में 5 किलो 825 ग्राम एवं मोटर सायकिल के हैंण्डिल मे टंगे थैले में 1 किलो 705 ग्राम गांजा होना पाया गया, कुल 7 किलो 530 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती लगभग 1 लाख 50 हजार रुपए का एवं गांजा परिवहन में प्रयुक्त एक्टिवा क्रमांक एमपी 51 एस 6899 तथा टीव्हीएस मैक्स 100 मोटर सायकिल जिसका रजिस्टेशन नम्बर मिटा हुआ है को जप्त करते हुये तीनों आरोपियों के विरूद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही की गयी।
आरोपियों रंगे हाथ मादक पदार्थ गांजा के साथ पकड़ने में थाना प्रभारी बरेला श्री सुशील चैहान, उप निरीक्षक अशोक गर्ग, एस.के. पाण्डे, सहायक उप निरीक्षक हरिलाल उर्वे, आरक्षक चन्द्रशेखर, मनोज झारिया, मिथेलश , क्राईम ब्रांच के प्रधान आरक्षक प्रमोद पाण्डे, आरक्षक रामगोपाल, ब्रम्हप्रकाश मिश्रा, राममिलन की सराहनीय भूमिका रही।
