पाटन में मौत बनकर दौड़ी रफ्तार! तीन बाइकों की भिड़ंत में एक की जान गई, कई घायल

मेढ़ी झामर के पास तीन बाइकें टकराईं, एक की मौत, तीन घायल

पाटन थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, गंभीर घायलों को जबलपुर रेफर

जबलपुर। पाटन थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम मेढ़ी झामर के पास सोमवार को तीन मोटर साइकिलों की जोरदार भिड़ंत में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।



आमने-सामने की टक्कर के बाद पीछे से घुसी तीसरी बाइक

जानकारी के अनुसार दो मोटर साइकिलें आमने-सामने से टकरा गईं। इसी दौरान तेज रफ्तार से पीछे आ रही तीसरी बाइक दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिलों में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे।

हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायल गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पाटन पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और सबसे पहले घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की गई।

दंपति और बेटी भी घायल

पुलिस के मुताबिक हादसे में घायल सभी लोग अलग-अलग गांवों के रहने वाले हैं। दुर्घटना में एक दंपति और उनकी बेटी भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को पहले पाटन अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल को जबलपुर रेफर कर दिया गया।

पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलने पर पाटन पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

सच की दुनिया | हर खबर, निष्पक्ष अंदाज

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar