शिवपुरी : मध्य प्रदेश में शिवपुरी (Shivpuri) जिले के कोलारस कस्बे में मंगलवार को बाइक सवार (Bike Riding) तीन बदमाशों में एक युवक के चेहरे पर मिर्च पाउडर फेंक कर 18 लाख (18 lakhs) रुपये लूट लिये। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बदमाशों (Miscreants) ने मंगलवार दोपहर को लूट (Loot) की घटना को अंजाम दिया।
जिला पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने बताया कि जब एक स्थानीय मिल मालिक का पुत्र राम सिंघल (20) बैंक से 18 लाख रुपये निकालकर अपने दो पहिया वाहन से मिल की ओर जा रहा था, तभी बाइक सवार बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया।
