मेथी में घुलनशील फाइबर होते हैं जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकती है. मेथी दानों का सुबह खाली पेट सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल किया जा सकता है. मेथी के बीज पेट के कैंसर जैसी बीमारियों को रोकने में भी मददगार हो सकते हैं. एसिड रिफ्लक्स, एसिडिटी और कब्ज से निपटने में फायदेमंद हो सकते हैं.
नियमित रूप से मेथी के बीजों का सेवन हमारे शरीर में मुक्त कणों को नष्ट कर सकता है. इसलिए चेहरे पर झुर्रियों और काले धब्बों से छुटकारा पाने में मदद मिल सकती है.मेथी के दानों पर किए गए एक शोध में खुलासा हुआ है कि यह वजन घटाने में मददगार साबित होता है. शोध में बताया गया है कि मेथी के दाने में इंसुलिन की सक्रियता को बढ़ाने के साथ साथ लिपिड, कोलेस्ट्रॉल और वसा की ज्यादा मात्रा को नियंत्रित करने की क्षमता होती है.
क्योंकि, ये सभी संयुक्त रूप से मोटापे के मुख्य कारणों में शामिल हैं. ऐसे में माना जाता है कि मेथी के फायदें में एंटी-ओबसिटी प्रभाव यानी मोटापा कम करने वाला गुण मौजूद होता है. जो मोटापे को कम करने में मददगार साबित होता है.
