जबलपुर: रसल चौक पंहुचा निगम का अमला अवैध निर्माण तोड़ने....फिर न जाने क्या हुआ की बिना कार्यवाही वापिस...जाने क्या है मामला

 


भू माफियाओं के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्यवाही तेजी से चल रही है...  बीच शहर में अवैध रूप से बनाए गए लाखों रुपए कीमत के रेस्टोरेंट्स को तोड़ने के बाद शुक्रवार की सुबह जिला प्रशासन और नगर निगम का अमला रसल चौक स्थित पांच मंजिला बिल्डिंग पर पहुंचा.. अधिकारियो का मानना है कि इस बिल्डिंग का कुछ हिस्सा अवैध रूप से तैयार किया गया है.. जेसीबी, बुलडोजर और ट्रक लेकर पहुंचे नगर निगम और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने इसे तोड़ने की तैयारी शुरू कर दी इस दौरान पूरे क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया गया और भारी तादाद में पुलिस बल तैनात कर दिया गया...  नगर निगम की इस कार्यवाही की भनक लगते ही पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक लखन घनघोरिया मौके पर पहुंच गए और उन्होंने अधिकारियों से निष्पक्ष रुप से कार्यवाही करने की बात की.. विधायक घनघोरिया के आग्रह पर नगर निगम के अधिकारियों ने बिल्डिंग का एक बार  फिर से नाप जोख किया और कुछ हिस्सा अतिरिक्त निर्माण के तहत पाया है जिसे हटाने का काम शुरू कर दिया गया है. पूर्व मंत्री और विधायक लखन घनघोरिया ने बताया कि उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि सिर्फ उतना ही निर्माण हटाया जा सकता है जो कि बिना अनुमति के तैयार किया गया है किसी भी तरह की ज्यादती करने पर वे अपना विरोध दर्ज कराएंगे.

बिना तैयारी के पहुच जाते है अधिकारी

50 से 100 गाड़ियों के साथ पहुचे अधिकारी साथ में  पुलिस का भारी दल क्या बिना तैय्यारी के वहां पंहुचा होगा..जो बिना कार्यवाही किये लौटना पड़ा...सरकारी पैसों की इस तरह से बर्बादी किसी को ब्लैकमेल करने के लिये है तो निश्चिततौरपर ये शर्म का विषय है 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar