COVID-19 के बढ़ते मामलों के कारण एक दिसंबर से फिर से लग रहा पूरे देश में लॉकडाउन, जानिए सच्चाई

 


PIB Fact Check: COVID-19 महामारी के समय से अफवाहें फैलाने और फर्जी खबरों का चलन सोशल मीडिया वेबसाइटों पर काफी बढ़ा है और सरकार ने लोगों को इन अफवाहों और फर्जी खबरों पर भरोसा नहीं करने की अपील बार-बार की जा रही है. लोगों से कहा जा रहा है कि जबतक की सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा ना हो, ऐसी भ्रामक खबरों पर भरोसा नहीं करें.

हाल ही में, यह दावा करते हुए एक ट्वीट किया गया कि देश में एक दिसंबर से फिर से पूर्ण लॉकडाउन लगाया जाएगा. इसकी वजह ये बतायी जा रही है कि देश में कोरोना वायरस फिर से तेजी से बढ़ता जा रहा है, इसे देखते हुए फिर से एक बार पूरे देश में लॉकडाउन लगाया जाएगा.  हालांकि, यह गलत सूचना थी और सरकार ने आगे भी उसी पर स्पष्टीकरण दिया है. पीआईबी ने अपने फैक्ट चेक के जरिए लोगों को इसपर भरोसा नहीं करने को कहा है. 

पीआईबी ने एक ट्वीट में लिखा, ” एक प्रमुख मीडिया आउटलेट द्वारा कथित रूप से पोस्ट किए गए एक ट्वीट में दावा किया गया है कि देश में # COVID19 मामलों की बढ़ती संख्या के कारण सरकार। 1 दिसंबर से देशव्यापी तालाबंदी फिर से लागू करने जा रहा है #PIBFactCheck: यह ट्वीट #Morphed है। सरकार द्वारा ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया है। ”
प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने इंटरनेट पर प्रचलित गलत सूचनाओं और फर्जी खबरों को रोकने के लिए दिसंबर 2019 में इस तथ्य-जाँच विंग को लॉन्च किया। पीआईबी का उद्देश्य “सरकार की नीतियों और विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर प्रसारित होने वाली योजनाओं से संबंधित गलत सूचना की पहचान करना है”।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar