ऐसी लड़की को दुल्हन बनाए थे घर वाले, दूल्हे से पहले पहुंची महिला आयोग की टीम, फिर...

 


Child Marriage in India: देश में बाल विवाह (Child Marriage) एक अपराध है. सबसे हैरान करने वाली बात है कि दिल्ली जैसे शहर में भी अभी तक बच्चियों को बोझ समझकर नाबालिग उम्र में उनका विवाह (Minor girl Marriage) करवाया जा रहा है. ऐसी ही एक मामला दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके से सामने आया है जहां एक करीब 16 वर्षीय किशोरी का विवाह (Child Marriage) जबरन करवाया जा रहा था. 

दिल्ली महिला आयोग (Delhi Women Commission) को एक अज्ञात कॉल के जरिए जानकारी मिली कि लड़की का विवाह समारोह (Marriage) चल रहा है. शिकायतकर्ता से जानकारी मिलते ही आयोग ने तुरंत एक टीम मौके पर भेजी. वहां पहुचने पर पाया गया कि लड़की के विवाह का कार्यक्रम चल रहा था और कार्यक्रम में काफी लोग शामिल थे.

आयोग की टीम ने तुरंत पुलिस को सूचित किया और पुलिस (Delhi Police) के साथ विवाह स्थल पर पहुंची. जब लड़की के परिवार वालों से लड़की के प्रमाण पत्र मांगे गए तो वो कागज दिखाने में काफी समय तक हिचकिचाते रहे. उसके बाद जब टीम ने लड़की के कागज देखे तो टीम ने पाया कि लड़की नाबालिग है और उसका विवाह गैर कानूनी (Illegal Marriage) है. .

टीम द्वारा लड़की और उसके परिवार वालों को कल्याणपुरी पुलिस स्टेशन (Kalyanpuri Police Station) ले जाया गया और वहां सभी के बयान दर्ज किए गए. बयान के बाद लड़की का मेडिकल (Medical Checkup) कराया गया और घटना की जानकारी बाल कल्याण समिति को दी गई. आयोग की कार्यवाही के बाद लड़की को शेल्टर होम (Girls Shelter Home) में छोड़ा गया और अब लड़की को बाल कल्याण समिति (Baal Kalyan Samiti) के सामने प्रस्तुत किया जाएगा जिसके बाद समिति के आदेशों के बाद पुलिस आगे की कार्यवाही करेगी.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने