सावधान: अपने पार्टनर को करते हैं फ्रेंच किस तो इस गंभीर बीमारी को दावत दे रहे हैं आप



 French Kiss: दो कपल्स अपने बीच में प्यार के एहसास को और ज्यादा गहरा करने के लिए एक-दूसरे को किस करते है. कई बार ऐ सा करना सेहत पर भी भारी पड़ जाता है. एक स्टडी में दावा किया गया है कि डीप किस करना गंभीर और जानलेवा बीमारी होने की संभावना बढ़ाता है. इस बीमारी को सेक्शुअली ट्रांसमिटेड डिजीज (STD) अथवा सेक्शुअली ट्रांसमिटेड इंफेक्शन (STI) कहते हैं.

स्टडी में दावा किया गया है कि ये बीमारियां ज्यादातर असुरक्षित यौन संबंध और डीप किस करने के कारण होती हैं. 'सेक्शुअली ट्रांसमिटेड इन्फेक्शन' नामक एक पत्रिका में छपे रिपोर्ट के अनुसार, फ्रेंच किस करने के दौरान एक-दूसरे को कपल्स बहुत देर तक चूमते हैं. इस दौरान कपल्स अपनी जीभ का इस्तेमाल करते हैं.

कपल्स के जीभ जब एक दूसरे के साथ टच होते हैं तो इस कारण गॉनोरिया नामक बीमारी हो सकती है. बाइसेक्शुअल पुरुषों और महिलाओं में ये बीमारी काफी तेजी से फैलती है. गॉनोरिया गले, रेक्टम और कपल्स की आंखों को प्रभावित करती है. आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि इस बीमारी का कोई इलाज नहीं है, इस बीमारी के होने के बाद दवाईयां भी काम नहीं करती हैं.

जन स्वास्थ्य कैम्पेन में इस बीमारी को लेकर लोगों को सलाह दी गई है कि गॉनोरिया से बचने के लिए सेक्स के दौरान कॉन्डम का इस्तेमाल करें. रिसर्च में खुलासा हुआ है कि न सिर्फ सेक्स के दौरान बल्कि डीप किस करने से भी गॉनोरिया के संक्रमण फैलने की संभावना काफी ज्यादा होती है. गॉनोरिया साथी को किस करने के कारण भी फैलता है. इससे आपका गला बुरी तरह से प्रभावित होता है.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने