जहरीली हवा के प्रकोप से बचने के लिए घर में लगाएं ये पौधे, करते हैं नेचुरल एयर प्यूरीफायर की तरह काम

 


Air Pollution: देश की राजधानी दिल्ली में इन दिनों एयर पॉल्यूशन ने अपना कहर ढाया हुआ है. दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स के निम्नतम स्तर पर पहुंचने की वजह से वहां की हवां में सांस लेना दूभर हो गया है. दिल्ली में प्रदूषण हर मौसम में रहता है. इसकी मुख्य वजह वाहनों से निकलने वाला धुआं और फैक्ट्रिंयों तथा बड़े-बड़े कल कारखानों से निकले वाला धुआं है.

इस कारण दिल्ली में जीना मुश्किल हो गया है. एयर पॉल्यूशन घर के बाहर ही नहीं बल्कि घर के अंदर भी होता है. इसकी वजह से सबसे अधिक खतरा बच्चों को होता है. यदि आप चाहते हैं कि आपके बच्चे और आपका परिवार घर के अंदर शुद्ध हवा में सांस ले सके तो आपको अपने घर में कुछ पौधे लगाने चाहिए. ये पौधे नेचुरल एयर प्यूरिफायर का काम करते हैं.

मनी प्लान्ट

ये पौधे आपके घर की एयर को पॉल्यूशन फ्री रखेंगे तथा आपको स्वास्थ्य को सही करेंगे. मनी प्लांट का पौधा यही काम करता है. यह आसानी से हर जगह मिल जाता है तथा बहुत ही ज्यादा लाभकारी होता है. मनी प्लान्ट कार्बन डाई ऑक्साइड सोखकर ऑक्सीजन निकालता है. यह दो तरह के होते हैं. एक इनडोर मनी प्लान्ट और दूसरा आउट डोर मनी प्लान्ट.

बरगद का पेड़

बरगद के पेड़ एयर प्यूूरीफायर की तरह काम करते हैं. हो सकते तो आप अपने घर के आस-पास या बाहर बरगद के पौधे लगाएं. घर के आसपास अधिक से अधिक संख्या में बरगद के पौधे लगाने से आपके घर के आसपास की हवा साफ होगी.

स्नैक प्लांट

यह सांप जैसा दिखने वाला पौधा है, जो बहुत काम का होता है. इसे सांप जैसे दिखने की वजह से ही स्नैक प्लांट कहा जाता है. स्नैक प्लांट कम धूप और पानी में भी यह अच्छी तरह से पनपता है. इसका सबसे मुख्य काम है हवा को साफ रखना.

पाइन प्लांट और एरेका पाम

पाइन प्लांट भी आपके घर की हवा को साफ करने के में कारगर हैएरेका पाम कार्बन डाईऑक्साइड को ऑक्सीजन में बदलकर शानदार प्यूरीफायर का काम करता है. आप एरेका पाम के एक या दो पौधे अपने घर में जरूर लगाएं. हालांकि  इस बात का ध्यान जरूर रखें कि इसकी पत्तियां लगातार साफ करते रहें.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने