जब आपको दिखने लगे ये संकेत, समझिए आपकी चमकने वाली है किस्मत!

हमारे जीवन में अक्सर अलग-अलग तरह के संकेत मिलते हैं। लेकिन हम उनपर ध्यान नहीं देते हैं। कुछ संकेत का हमारे जीवन में शुभ तो कुछ का अशुभ प्रभाव पड़ता है। जीवन में कुछ संकेत ऐसे भी मिलते हैं जो सफलता और धन लाभ का संकेत देते हैं। जानिए ऐसे कुछ संकेतों के बारे में-
1. अगर आप किसी कार्य से बाहर जा रहे हैं और सामने दूध का बर्तन दिख जाए तो समझ जाएं कि आपका कार्य सफल होने वाला है। इसके अलावा आपका दिन अच्छा बीतेगा। 
2. इसी तरह आप बाहर जाते समय भरे पानी का बर्तन दिखना भी शुभ संकेत होता है। माना जाता है कि कार्य में सफलता मिलती है।
3. माना जाता है कि बंदर का घर की छत पर आम की गुठली फेंकना शुभ होता है। यह धन लाभ और सफलता का संकेत माना गया है। इसके अलावा अगर कोई पक्षी कोई छल्ले जैसी चीज फेंकता है तो यह भी शुभ संकेत माना जाता है।
सैमसंग के इस मोबाइल की स्पीड है सबसे अच्छी 
4. सुबह घर से बाहर निकलने अगर रास्ते में पैसे मिले तो यह धन लाभ का संकेत माना जाता है। वहीं शाम के समय मिले पैसों को मंदिर में दान कर देना शुभ माना गया है।
5. अगर चेहरा रोजाना की तुलना में किसी दिन ज्यादा चमकदार लगे तो माना जाता है कि आपके अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं।
6. अगर सुबह घर के बाहर कोई बालक या बालिका का हंसता हुआ चेहरा दिख जाए तो दिन अच्छा बीतता है।
7. सुबह गाय का बछड़े को दूछ पिलाते देखना भी शुभ संकेत माना जाता है। कहते हैं कि धन वृद्धि का योग बन सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar