पलामू में महिला तीन बच्चों के साथ ट्रेन के सामने कूदी, दो की मौत

डालटनगंज । झारखंड में पलामू जिले के रेहला थाना क्षेत्र में बरवाडीह-गढ़वारोड रेलखंड पर बुधवार को एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ मालगाड़ी के सामने कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की, जिसमें महिला समेत दो लोगों की मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि सबौना गांव की रहने वाली प्रियंका देवी अपने तीन बच्चों के साथ एक मालगाड़ी के सामने कूद गयी। इस घटना में महिला और उसकी बेटी की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि उसके दो बेटे गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
सूत्रों ने बताया कि प्रियंका देवी का अपने परिजनों के साथ सुबह में झगड़ा हो गया। झगड़े के बाद प्रियंका देवी अपनी आठ वर्षीय बेटी ,छह वर्षीय बेटा और एक तीन वर्षीय बेटे के साथ रेलवे पटरी पर मालगाड़ी के सामने कूद गयी। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar