41 साल पॉपुलर आर्टिस्ट राम इंद्रनील कामत ने किया सुसाइड, पुलिस को मिला सुसाइड नोट

मुंबई. पॉपुलर आर्टिस्ट और फोटोग्राफर राम इंद्रनील कामत (Ram Indranil Kamat ) का निधन हो गया है. वह 41 साल के थे. मुंबई के माटुंगा स्थित घर पर उनका शव बाथटब में मिला. घटना का जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, राम पिछले काफी समय से तनाव में थे और लॉकडाउन के बाद से उनकी हालत को और भी बद्दतर होने लगी थी. पुलिस को उनके घर से एक सुसाइड नोट मिला है. पुलिस ने मामले में एक्सीडेंटल डेथ का केस दर्ज कर लिया है.

राम इंद्रनील कामत (Ram Indranil Kamat ) ने सुसाइड नोट में किसी को इस घटना के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया है. पुलिस अब राम के परिजन और करीबियों से पूछताछ कर रही है. राम अपनी मां के साथ रहते थे.

प्रोफेशनली राम एक आर्टिस्ट होने के साथ-साथ फोटोग्राफी भी करते थे. वे माइथोलॉजिस्ट भी थे. वे खुद को महालक्ष्मी की सबसे प्यारी संतान कहते थे. उनकी ग्लासवर्क पेंटिंग मुंबई के आर्ट सर्किट में बेहद फेमस थीं.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar