मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान सरकार का कैबिनेट विस्तार



मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) सरकार का कैबिनेट विस्तार किया गया। राजभवन में करीब 28 लोगों को कैबिनेट और राज्य मंत्री के तौर पर शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहे।
नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह Updates:
 आज के कैबिनेट विस्तार में शिवराज सिंह सरकार में सुरेश धाकड़ और ओपी एस भदौरिया को राज्य मंत्री के तौर पर जगह मिली।
 शिवराज सिंह कैबिनेट में राज्य मंत्री के तौर पर भारत सिंह कुशवाहा, इंदर सिंह परमार, रामखिलावन पटेल, रामकिशोर, बृजेंद्र सिंह यादव, गिर्राज दंडोतिया ने शपथ ली।
 शिवराज सिंह कैबिनेट में आज अरविंद भदौरिया, डॉ. मोहन यादव, हरदीप सिंह डंग और राजवर्धन सिंह दत्तीगंव को भी कैबिनेट मंत्री के तौर पर जगह मिली है।
 मध्य प्रदेश में आज शिवराज सिंह चौहान की नई सरकार का दूसरी बार कैबिनेट विस्तार किया जा रहा है। इस दौरान प्रेम सिंह पटेल, ओमप्रकाश सकलेचा, ऊषा ठाकुर ने मध्य प्रदेश में कैबिनेट मंत्री के तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ ली।
 मध्य प्रदेश में आज कैबिनेट विस्तार के दौरान विश्वास सारंग, इमरती देवी, डॉ. प्रभुराम चौधरी और महेंद्र सिंह सिसोदिया ने मंत्री के रूप में शपथ ली।
 शिवराज सिंह चौहान सरकार के कैबिनेट विस्तार के दौरान आज भूपेंद्र सिंह के साथ-साथ कभी दिग्विजय सिंह के करीबी रहे एंदल सिंह कंसाना, बृजेंद्र प्रताप सिंह ने मंत्री पद शपथ ली।
 शिवराज सिंह चौहान सरकार के कैबिनेट विस्तार के दौरान आज बीजेपी विधायक और ज्योतिरादित्य सिंधिया की बुआ योशाधरा राजे सिंधिया ने पद और गोपनीयता की शपथ ली।
 शिवराज सिंह चौहान सरकार के कैबिनेट विस्तार के दौरान आज गोपाल भार्गव, विजय शाह और जगदीश देवड़ा ने मंत्री पद के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली।
कैबिनेट विस्तार में इन्हें राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कैबिनेट और राज्य मंत्री के तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ दिलाईं।
1. गोपाल भार्गव (कैबिनेट)
2. विजय शाह  (कैबिनेट)
3. जगदीश देवड़ा (कैबिनेट)
4. प्रेम सिंह पटेल (कैबिनेट)
5. यशोधरा राजे (कैबिनेट)
6. भूपेन्द्र सिंह (कैबिनेट)
7. अरविंद सिंह भदोरिया (कैबिनेट)
8. एदल सिंह कंसाना (कैबिनेट)
9. ओपी सकलेचा (कैबिनेट मंत्री)
10. बृजेंद्र प्रताप सिंह (कैबिनेट मंत्री)
11. विश्वास सारंग (कैबिनेट मंत्री)
12. ऊषा ठाकुर (कैबिनेट मंत्री)
13. मोहन यादव (कैबिनेट मंत्री)
14. भारतसिंह कुशवाहा (राज्य मंत्री)
15. इंदर सिंह परमार (राज्य मंत्री)
16. रामखिलावन पटेल (राज्य मंत्री)
17. हरदीप सिंह डांग (कैबिनेट मंत्री)
18. रामकिशोर कांवरे (राज्य मंत्री)
19. राज्यावर्धन दत्तीगांव(कैबिनेट मंत्री)
20. प्रभुराम चौधरी (कैबिनेट)
21. इमरती देवी (कैबिनेट)
22. प्रद्युम्न सिंह तोमर (कैबिनेट)
23. महेंद्र सिसोदिया (कैबिनेट)
24. बृजेन्द्र यादव (राज्य मंत्री)
25. सुरेश धाकड़ (राज्य मंत्री)
26. ओपी भदौरिया (राज्य मंत्री)
27. बिसाहू लाल सिंह (कैबिनेट)
28. गिर्राज दंडोतिया (राज्य मंत्री)
शिवराज सिंह चौहान ने 23 मार्च को ली थी शपथ
शिवराज चौहान ने 23 मार्च को अकेले मुख्यमंत्री की शपथ ली थी और कोरोना वायरस महामारी और लॉकडाउन के बीच मुख्यमंत्री चौहान ने 29 दिन तक अकेले ही सरकार चलाते रहे। बाद में 21 अप्रैल को पांच सदस्यीय मंत्रिपरिषद का गठन कर सके थे, जिनमें कांग्रेस छोड़ भाजपा में आये पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे के दो मंत्री तुलसी सिलावट एवं गोविन्द सिंह राजपूत शामिल हैं।
मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कई दिन से हो रहे मंथन पर पूछे गये एक सवाल के जवाब में चौहान ने बुधवार को मीडिया से कहा, ''मंथन से अमृत ही निकलता है। विष तो शिव पी जाते हैं। आज महामहिम राज्यपाल (आनंदीबेन पटेल) शपथ ग्रहण करेंगी। कल (बृहस्पतिवार को) मंत्रिमंडल शपथ ले लेगा।''
मुख्यमंत्री के इस बयान के चंद घंटे बाद मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अजय कुमार मित्तल ने आनंदीबेन को यहां राजभवन में बुधवार शाम साढ़े चार बजे आयोजित एक सादे समारोह में राज्यपाल पद की शपथ दिलाई। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को 28 जून को मध्यप्रदेश के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

और नया पुराने