जम्मू-कश्मीर के बाद अब लद्दाख में भी महसूस किए गए भूकंप के झटके

नई दिल्ली:
लद्दाख में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.5 मापी गई है. जानकारी के मुताबिक भूकंप का केंद्र करगिल से 119 किमी उत्तर-अत्तर पश्चिम दूर था. भूकंप के झटके गुरुवार को दोपहर 1 बजकर 11 मिनट पर महसूस किए गए. हालांकि इससे किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है. 
बता दें, इससे पहले जम्मू-कश्मीर में 6 बार भूंकप आ चुका है. ऐसे में लोगों में दहशत का माहौल है. जम्मू-कश्मीर के कटरा में मंगलवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. भूकंप की तीव्रचा 4.0 मापी गई थी. वहीं 15 और 15 जून को यानी इन दो दिनों के अंदर 4 बार भूकंप के झटके महसूस किए गए.
वहीं पूरे देशभर में पिछले एक महीने में 11 बार भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं. दिल्ली से लेकर मिजोरम तक कई राज्य भूकंप के झटके महसूस कर चुका है. दिल्ली में भी कई बार भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं. हाल ही में हरियाणा के रोहतक में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. पिछले 48 घंटों में दूसरी बार भूकंप आया था.  रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.4 रही. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि भूकंप (Earthquake) देर रात करीब 9 बजकर 11 मिनट पर आया. हालांकि किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं थी. इससे पहले शुक्रवार को हरियाणा का रोहतक जिला भूकंप से हिल गया था.  
और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar