बेलबाग थानांतर्गत भानतलैया में किराना की दुकान खोलकर भीड़ लगाने पर पुलिस ने रविवार को कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार चौधरी मोहल्ला निवासी झब्बू चक्रवती अपने किराना दुकान खोलकर सामने 40 से 50 लोगों की भीड़ एकत्र कर रखी थी। कोई भी ग्राहक सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहा था। दुकानदार की तरफ से भी किसी को इसके लिए नहीं टोका जा रहा था।
दुकानदार भी मास्क नहीं पहने था- खुद दुकानदार भी मास्क नहीं पहने था। उसके खिलाफ धारा 188, 269 व 270 भादवि का प्रकरण दर्ज किया गया। वहीं गोहलपुर पुलिस ने मोतीनाला पुराना पुल के पास दबिश देकर बेवजह बाइक एमपी 20 एमएल 1174 से घूम रहे शकील अहमद के खिलाफ धारा 188 भादवि का प्रकरण दर्ज किया।