जबलपुर: 85 की दाल 95 में, पुलिस ने पकड़ कर दी ये सजा...

जबलपुर न्यूज़  शहर में आवश्यक वस्तुओं की कीमत तय किए जाने के बावजूद कुछ किराना संचालक अधिक कीमत वसूल रहे हैं। रविवार को गढ़ा सीएसपी के निर्देश पर कटंगी रोड स्थित एक दुकान पर आरक्षक को सादे में शक्कर और दाल खरीदी करने भेजा। वहां दुकानदार ने 85 की दाल 95 रुपए में दी। उसके खिलाफ मुनाफाखोरी करने वाले दुकान संचालक के विरूद्ध माढ़ोताल थाने में प्रकरण दर्ज कराया।सीएसपी रोहित काशवानी ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते जिले में लॉकडाउन किया गया है। खाद्य वस्तुओं की मुनाफोखोरी न हो, इसे देखते हुए पूर्व में कलेक्टर ने आवश्यक खाद्य वस्तुओं की कीमत निर्धारित की है। बावजूद कटंगी रोड दीक्षित कॉलोनी में स्वाती किराना स्टोर्स का संचालक विशाल गुप्ता अधिक कीमत पर दाल बेच रहा था।
 ग्राहक बनकर पहुंचा आरक्षक- इसका पता लगाने के लिए आरक्षक महेंद्र प्रताप सिंह को ग्राहक बनाकर भेजा गया। उसने एक किलो राहर दाल व एक किलो शक्कर खरीदा। दुकान संचालक ने राहर दाल में तय कीमत से 10 रुपए अधिक लिया। उसके खिलाफ धारा 188 भादवि का प्रकरण दर्ज किया गया।
और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar