प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के हितग्राही को तीन महीने तक मिलेगा मुफ्त सिलेंडर

 प्रधानमंत्री उज्जवला योजनांतर्गत जबलपुर जिले के एक लाख 60 हजार 553 हितग्राहियों को अगले तीन महीने अप्रैल, मई एवं जून माह के लिए 14.2 किलोग्राम ग्राहक के गैस सिलेंडर की मुफ्त रिफलिंग होगी। जबकि 5 किलो ग्राहक के लिए 3 महीने में 8 सिलेंडर एवं अधिकतम 3 सिलेंडर एक माह में मिलेगा। केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस के संक्रमण से उपजे संकट में गरीब परिवारों को राहत देने के उद्देश्य से यह निर्देश जारी किया है।
      केन्द्र सरकार ने उज्जवला लाभार्थियों के लिंक्ड बैंक खाते में अप्रैल माह के लिए रिफिल लागत का पूरा आरएसपी स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है । साथ ही एक पीएमयूवाई ग्राहक की प्रति माह एक सिलेंडर की ही मुफ्त रिफलिंग होगी ।  लाभार्थी अंतिम रिफिल प्राप्त होने के 15 दिनों के बाद ही अगला रिफिल बुक कर सकता है । रिफिल की बुकिंग आईवीआरएस या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के जरिए करनी होगी ।
रिफिल लागत का मूल्य ऑयल कंपनी द्वारा सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में डाला जाएगा। जिसे ग्राहक द्वारा एलपीजी गैस खरीदने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। अग्रिम राशि हस्तांतरित होने के बाद ग्राहक ऑयल कंपनी से सूचना एसएमएस द्वारा भेजा जाएगा कि वह रिफिल बुकिंग कर सकता है।
      लॉकडाउन अवधि के लिए एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर के पास पर्याप्त स्टॉक हैं और इसमें कोई कमी नहीं आयेगी । ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे घबराएं नहीं । एलपीजी ग्राहकों से आग्रह है कि वे रिफिल प्राप्त करने के लिए पैनिक-बुकिंग का सहारा न लें । गैस सिलेण्डर्स की कमी नहीं है अनावश्यक जमाखोरी और दहशत में सिलेण्डर रिफलिंग न करायें । वे एसएमएस/आईवीआरएस के माध्यम से बुकिंग (9669124365 (आईओसी), (9669023456 एचपी) तथा (बीपीसी:7710955555) तथा व्हाट्सअप नंबर (7588888824 आईओसी), (9222201122 एचपीसी) के नंबरों से अपने घरों से एलपीजी रिफिल के लिए बुक कर सकते हैं। उमंग एप के माध्यम से ऑनलाइन, एचपी पे, पेटीएम, माई एचपी गैस एप, बीबीपीएस (एचपीसी के लिए), इंडियन ऑयलवन मोबाइल एप या https://cx.indianoil.in, @paytm (आईओसीएल के लिए) और पेटीएम, फोनपे, अमेजन, भारत गैस एप (बीपीसी के लिए) अपने घर पर एलपीजी रिफिल सिलेंडर की डिलिवरी के लिए संपर्क कर सकते हैं ।
      बुकिंग करने के पश्चात् ग्राहक के पास आर्डर नंबर आ जाएगा। यह आर्डर ऑयल कंपनी के साफ्टवेयर में दिखने लगेगा। शोरूम स्टाफ द्वारा इस बुकिंग की कैश मेमो निकालने पर ग्राहक के मोबाइल में एक मैसेज एसएमएस द्वारा भेजा जाएगा। जिसमें उसे रिफिल के लिए डिलिवरी मैन को कितना पैसा देना है य‍ह लिखा रहेगा। साथ ही एक कोड लिखा रहेगा जिसे डिलिवरी मैन के साथ में साझा करना है। जब डिलिवरी मैन सिलेंडर लेकर आए तो पीडीसी के पश्चात् डिलिवरी मैन से सिलेंडर ले लेंवे और कोड डिलेवरी मैन के साथ साझा करें ताकि वह डिलेवरी, पुष्टि एप के माध्यम से कर सकें।  
      14.2 किलो वाले लाभार्थी अंतिम रिफिल प्राप्त होने के 15 दिनों के बाद तथा 5 किलो वाले लाभार्थी अंतिम रिफिल प्राप्त होने के 7 दिनों बाद ही अगली रिफिल की बुकिंग कर सकता है।
और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar