जबलपुर: 16 नए कोरोना पॉजिटिव बढ़े, अब तक कुल 59

जबलपुर - आईसीएमआर लैब से आज शनिवार की दोपहर मिली 135 सेम्पल की परीक्षण रिपोर्ट्स में से 13 को कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है । इनमें मोहम्मद अरशद अंसारी उम्र 27 बर्ष, शगुफ्ता शाहीन उम्र 33 बर्ष, सुल्ताना बेगम उम्र 58 बर्ष , फरहीन अंजुम उम्र 20 बर्ष, रफज जहाँ उम्र उम्र 27 बर्ष, शफीना उम्र 34 बर्ष, नुसरत जहाँ उम्र 35 बर्ष, मोहम्मद रसीद उम्र 30 बर्ष, शाहिना परवीन उम्र 34 बर्ष, मोहम्मद जमील उम्र 39 बर्ष, मोहम्मद मुस्तकीन उम्र 30 बर्ष, रहीसा बेगम उम्र 55 बर्ष एवं सनोवर जहाँ उम्र 34 बर्ष शामिल हैं । ये सभी चाँदनी चौक हनुमानताल क्षेत्र के निवासी हैं और स्व. शायदा बेगम के सम्पर्क में आने वालों में शामिल हैं । इस तरह अब तक जबलपुर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 56 हो गई है ।
आईसीएमआर लैब से आज शनिवार की देर रात मिली 70 सेम्पल की परीक्षण रिपोर्ट में दो को कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है । इनमें गोहलपुर अमखेरा रोड निवासी 27 बर्षीय आकाश शर्मा और मोतीनाला निवासी 40 बर्षीय अंजुम निशा शामिल हैं । इस तरह आज शनिवार को कुल 16 कोरोना पॉजिटिव केस पाये गये हैं । इन्हें मिलाकर जबलपुर में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 59 तक पहुंच गई है । इनमें से सात स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं । जबकि एक का मृत्यु के बाद लिया गया सेम्पल परीक्षण में पॉजिटिव पाया गया था ।
आज शनिवार को आईसीएमआर लैब से कुल 255 सेम्पल की परीक्षण रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं । इनमें 16 कोरोना पॉजिटिव और 237 निगेटिव पाई गई हैं । जबकि 2 सेम्पल को अंडर प्रोसेस रखा गया है ।
और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar