क्या AC से कोरोना वायरस फैलता है, यहां दूर करें अपना Confusion

नई दिल्ली:  
जब देश में महामारी कोरोना वायरस  (Coronavirus Covid-19)  फैला है तब से इस लेकर हर किसी के मन में कई तरह के संशय पैदा हो रहे है. इसके अलावा कोरोना से जुड़ी कई फेक खबरें भी फैलाई जा रही है, जिस वजह से लोग काफी भ्रमित हो रहे है. हालांकि फर्जी खबरों से लोगों को बचाने के लिए सरकार लगातार एडवाइजरी और जागरुकता अभियान चला रही है और ऐसी सूचनाओं का खंडन कर रही है. अभी हाल में लोगों के अंदर एसी (AC) को लेकर कई तरह सवाल उठ रहे हैं कि इसे चलाने से कोरोना फैलेगा या नहीं. तो आज हम आपको इसी से जुड़ी जानकारी बताने जा रहे है. 
गर्मी की शुरुआत हो चुकी है लेकिन लोग कोरोना (CoronaVirus) के डर से एसी चलाने से बच रहे हैं, उनके मन में डर बैठा हुआ है कि कही इससे वो इस वायरस की चपेट में न आ जाएं. तो हम आपको बता दें कि आप बिना किसी चिंता के एसी चला सकते हैं, इससे कोविड-19 (Covid-19) का खतरा नहीं है.
इस मामले पर एक्सपर्ट कहते हैं कि घर के एसी को कोरोना से कोई खतरा नहीं है. लेकिन सेंट्रल एसी को लेकर कुछ सावधानियां बरतने की जरूरत है क्योंकि इसका इस्तेमाल एक साथ कई लोग करते हैं.
पिछले हफ्ते सोमवार से केंद्र सरकार के ऑफिस खुलने शुरू हुए. ऐसे में केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (CPWD) ने अपने बिल्डिंग में एसी के इस्तेमाल के लिए गाइडलाइन जारी किए है. दरअसल ये गाइडलाइन ISHRAE ने तैयार किए हैं, ये वो संस्था है जो देश में एसी और फ्रिज के क्वालिटि कंट्रोल पर ध्यान रखती है.
और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar