इरफान खान की मां का जयपुर में निधन, लॉकडाउन में घर से दूर फंसे हैं एक्टर

एक्टर इरफान खान की मां सईदा बेगम का 71 साल की उम्र में निधन हो गया है. उऩ्होंने कुछ समय पहले जयपुर के अपने निवास में अंतिम सांस ली. इरफान की मां लंबे समय से बीमार चल रही थीं जिसके चलते उन्होंने शनिवार शाम को दम तोड़ दिया. खबरों के मुताबिक इरफान खान अपनी मां के अंतिम दर्शन नहीं कर पाएंगे. वो इस समय जयपुर में नहीं हैं.

इरफान की मां का निधन
रिपोर्ट्स के मुताबिक इरफान खान इस समय पत्नी संग जयपुर से काफी दूर हैं और लॉकडाउन के चलते जयपुर ट्रैवल नहीं कर सकते हैं. खबर है कि शनिवार शाम को ही उनकी मां का अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा. ऐसे में इरफान वहां मौजूद नहीं रह पाएंगे. इरफान की मां के निधन के बाद डायरेक्टर शूजित सरकार का रिएक्शन आया है. उन्होंने स्पॉटबॉय से बातचीत के दौरान इस खबर पर शोक जताया है. शूजित सरकार कहते हैं- यह बहुत दुखद है. मैं इरफान से बात करूंगा. मैं उन्हें फोन मिलाऊंगा.बता दें, शूजित और इरफान काफी करीबी दोस्त माने जाते हैं. फिल्म पीकू में दोनों ने साथ काम किया था. दरअसल पीकू फिल्म, शूजित सरकार ने ही डायरेक्ट की थी.
वर्क फ्रंट की बात करें तो इरफान खान पिछली बार फिल्म अंग्रेजी मीडियम में नजर आए थे. फिल्म कोरोना वायरस के चलते बड़े पर्दे पर लंबे समय तक नहीं टिक पाई. फिल्म को बाद में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया है. फिल्म में इरफान के अलावा दीपक डोबरियाल, करीना कपूर, डिंपल कपाड़िया और राधिका मदान ने मुख्य भूमिका निभाई है.
और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar