शिवराज सरकार ने महिलाओं को सौंपा मास्क बनाने का जिम्मा, एक मास्क के मिलेंगे 11 रुपये



भोपाल| मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की महिलाओं को मास्क बनाने की मंजूरी दे दी है। शिवराज ने शनिवार को जीवन शक्ति योजना लांच की। इस योजना के तहत जो महिलाएं मास्क बनाएंगी और उन्हें सरकारी व्यवस्था के अनुसार तय जगह पर जमा करेंगी तो उन्हें हर मास्क के लिए 11 रुपये का भुगतान किया जाएगा।
महिलाओं को घर में मास्क बनाने के लिए और उन्हें राज्य के लोगों को मुहैया कराने किए शिवराज सरकार यह योजना लेकर आई है। शिवराज सिंह ने कहा कि मास्क बनाने से न केवल महिलाओं को फायदा होगा बल्कि वो एक पुण्य कार्य में भागीदारी करेंगी।

इस योजना में पहले शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को मौका मिलेगा। शहरी क्षेत्रों की महिलाएं 0755-2700800 पर फोन कर अपना पंजीयन करा सकती हैं। इसके बाद उन्हें मोबाइल पर ही सूती कपड़े के मास्क बनाने का ऑर्डर दिया जाएगा।

एक महिला को एक बार में कम से कम 200 मास्क बनाने का ऑर्डर मिलेगा। तैयार किए गए मास्क उन्हें नगरीय निकाय में नोडल अधिकारी के पास जमा कराने होंगे। इसी दौरान उन्हें भुगतान हो जाएगा।
और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar