लॉकडाउन की उड़ी धज्जियां, पूर्व सांसद के घर यूं हुई फिल्म की शूटिंग

सुपौल: बिहार एक तरह जहां कोरोना वायरस की त्रासदी से जूझ रहा है। वहीं सुपौल में बीजेपी नेता अलग ही गुल खिलाते नजर आए। सुपौल के पू्र्व सांसद और भाजपा नेता विश्वमोहन कुमार लॉकडाउन के दौरान घर पर ही  'इश्क-दीवाना' फिल्म की शूटिंग करवा रहे थे। नेता के इस गैर जिम्मेदार रवैये की सूचना पुलिस को मिली तो तत्काल शूटिंग  रुकवा दी गई। 
जहां शूटिंग चल रही थी उस गांव के लोगों के मुताबिक जब उन्होंने फिल्म की शूटिंग के जौरान सैंकड़ों की तादाद में क्रू मेंबर्स देखे तो उन्हें कुछ  गलत लगा। गांव के कुछ समझदार लोगों ने इस बारे में पुलिस को खबर दी तब जाकर शूटिंग बंद कराया गया। 
शूटिंग करवा रहे सुपौल के पूर्व बीजेपी सांसद विश्वमोहन कुमार का प्रोफाइल काफी बड़ा है। वो बिहार सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। शूटिंग को लेकर एसपी मनोज ने गहरी नाराजगी जाहिर की है। साथ ही फिल्म के प्रोड्यूसर और पूर्व सांसद विश्वमोहन के खिलाफ मामला दर्ज करने का हुक्म दे दिया है। 
पुलिस ने शूटिंग के सामान भी जब्त किए हैं। लॉक डाउन के बावजूद भोजपुरी फिल्म 'इश्क-दीवाना' की शूटिंग करने के चक्कर में बीजेपी नेता ने अपनी भद्द पिटवा ली है। सत्ताधारी पार्टी के नेता होने के नाते उनकी जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। वहीं रतौली गांव के लोगों ने समझदारी नहीं दिखाई होती तो मामले का पता तक नहीं चलता। बता दें कि भारत में कोरोना वायरस के मरीजों की तादाद 1400 को पार कर गई है। इसको लेकर कम से कम जन प्रतिनिधियों से संयम की उम्मीद तो की ही जा सकती है। 
और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar