वसुंधरा राजे का भी कोरोना टेस्ट निगेटिव

राजस्थान के पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का कोरोना टेस्ट निगेटिव आया है. वसुंधरा राजे लखनऊ में सिंगर कनिका कपूर की पार्टी में मौजूद थीं. कनिका कपूर को कोरोना वायरस होने के बाद वे क्वारनटीन हो गई थीं. उन्होंने अपना कोरोना टेस्ट करवाया था जो कि अब निगेटिव आया है. इस पार्टी में उनके बेटे और सांसद दुष्यंत भी मौजूद थे. वे भी सेल्फ आइसोलेशन में हैं.
वसुंधरा ने ट्वीट कर कहा था कि, "कुछ दिन पहले दुष्यंत और उनके ससुराल वालों के साथ मैं लखनऊ में एक डिनर पर गयी थी. कनिका कपूर, जो कि कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं, वें भी उस डिनर में बतौर अतिथि मौजूद थीं. सावधानी के तौर पर मैं और दुष्यंत सेल्फ़-आइसोलेशन में हैं और हम सभी आवश्यक निर्देशों का पालन कर रहे हैं.
और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar