जबलपुर: तीन दवा दुकानों के लायसेंस निलंबित, अधिक कीमत पर मास्क बेच रहे थे

कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के उद्देश्य से लगाये गये कर्फ्यू के दौरान नागरिकों से निर्धारित कीमत से अधिक कीमत पर मास्क बेचने की मिली शिकायतों पर आकस्मिक जाँच कर अतिरिक्त तहसीलदार गोरखपुर दिलीप चौरसिया, ड्रग इंस्पेक्टर रामलखन पटेल, राजस्व निरीक्षक महेन्द्र साहू की टीम ने रामपुर स्थित गुडविल फार्मा, पोलीपाथर स्थित परिहार मेडिकोज एवं आस्था नगर स्थित प्रियेश मेडीकल स्टोर्स को सील कर दिया है।  
     एसडीएम गोरखपुर आशीष पांडे के मुताबिक इन तीनों दवा दुकानों के लायसेंस अस्थाई रूप से निलंबित कर दिया गया है । उन्होंने बताया कि आज तिलवारा थाने के पास स्थित नीलेश किराना स्टोर्स को भी एक्सपायरी डेट की फ्रूटी बेचते पाये जाने पर सील कर दिया गया है ।

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar