जबलपुर: विधायक लखन घनघोरिया ने दिये 15 लाख, दो माह के मूल वेतन की राशि भी सौंपी

कोरोना वायरस के संक्रमण के रोकने किये जा रहे प्रयासों में जबलपुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री लखन घनघोरिया ने व्यक्तिगत रूप से पांच लाख रूपये की राशि जिला प्रशासन को सौंपी है तथा अपनी विधायक निधि से थर्मल इमेज स्केनर, सेनिटाइजर और फेस मास्क के लिए दस लाख रूपये की राशि स्वीकृत की है । 
श्री घनघोरिया ने अपने दो माह के मूल वेतन की राशि भी इस कार्य में सहयोग के लिए आज जिला रेडक्रॉस सोसायटी को चेक द्वारा प्रदान की ।
     श्री घनघोरिया ने अपने दो माह के मूल वेतन की राशि और व्यक्तिगत रूप से दी गई पांच लाख रूपये का चेक आज कलेक्टर भरत यादव को सौंपा ।  इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अमित सिंह भी मौजूद थे ।
और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar