जबलपुर: गरीबों और मजदूरों के ठहरने और भोजन के लिए शासकीय हॉस्टल सहित 9 भवन अधिग्रहित

नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए लॉकडाउन व कर्फ्यू की स्थिति की वजह से गरीबों और मजदूरों को ठहरने और भोजन आदि की व्यवस्था के लिए पांच शासकीय हॉस्टल और तीन धर्मशालाओं का अधिग्रहण किया गया है। जबकि संभागीय कुशवाहा समाज ने जिला प्रशासन को ग्वारीघाट झंडा चौक स्थित सामुदायिक भवन स्वेच्छा से प्रदान किया है।
      कलेक्टर भरत यादव ने नगर निगम आयुक्त सहित सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, नगर पुलिस अधीक्षक, तहसीलदार व नायब तहसीलदार, सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों एवं नगर पालिकाओं व नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शासकीय हॉस्टल, धर्मशाला, परिसर व भवन का अधिग्रहण जिले से बाहर जाने वाले गरीब, मजदूरों के लिए किया गया है। यदि कोई मजदूर जिले से बाहर जाता है तो ऐसी स्थिति में इन भवनों में शरणार्थियों के ठहरने की व्यवस्था सुनिश्चित करें।
      कलेक्ट्रेट कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक बैगा हॉस्टल आदिम जाति कल्याण विभाग छापर रामपुर के हॉस्टल भवन में 100 शरणार्थियों के ठहरने की व्यवस्था है। यहां की व्यवस्था का दायित्व समिता पाठक (94243-98491) और विनय कुमार (94253-63022) सम्हाल रहे हैं। पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन बड़ा जैन मंदिर गढ़ा में 60 गरीबों और मजदूरों के रूकने का इंतजाम है। गरीबों को यहां ठहराने के लिए विवेक कुमार जैन (79999-12339) पर संपर्क किया जा सकता है। इसी प्रकार पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन ट्रस्ट पिसनहारी की मढ़िया में 500 लोगों के भोजन और आश्रय की व्यवस्था की गई है। यहां ठहराने के लिए राकेश चौधरी (94251-54861) पर संपर्क किया जा सकता है।
      इसी प्रकार ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय शारदा नगर रांझी के हॉस्टल भवन में 100 गरीब मजदूर ठहर सकेंगे। यहां के हॉस्टल अधीक्षक का मोबाइल नंबर (94258-38426) है। एकलव्य हॉस्टल बरगी रोड में भी 100 लोगों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। यहां के हॉस्टल अधीक्षक का संपर्क नंबर (77709-88824) है। नवोदय विद्यालय बरगी नगर के हॉस्टल में 40 लोगों के ठहरने का इंतजाम किया गया है। यहां की प्राचार्य मलिका अर्जुन का संपर्क नंबर (94249-57524) है। शासकीय मॉडल स्कूल शहपुरा के हॉस्टल भवन में भी 40 मजदूरों के भोजन व आश्रय की व्यवस्था है। यहां के लिए संजय मेहरा के संपर्क नंबर (98270-63871) व (83198-47177) पर बात की जा सकती है। इसके अलावा सिंधी धर्मशाला ओमती में 50 गरीब, मजदूरों के ठहरने का इंतजाम किया गया है। यहां का दूरभाष नंबर (0761-2625699) है। जबकि झंडा चौक ग्वारीघाट स्थित संभागीय कुशवाहा समाज के सामुदायिक भवन में भी 50 लोगों के रूकने की व्यवस्था की गई है। गरीब, मजदूरों को सामुदायिक भवन में ठहराने के लिए खेमचन्द्र पटेल (93296-62043) से संपर्क ‍किया जा सकता है।
      सभी नौ आवासीय स्थलों पर भोजन व्यवस्था का दायित्व अपर आयुक्त नगर निगम रोहित सिंह कौशल (98275-88722), (96850-43674) और आशीष दीक्षित (94253-84868) सम्हालेंगे। शरणार्थियों को किसी भी हॉस्टल, धर्मशाला या भवन में ठहराने में किसी भी प्रकार की कठिनाई होने पर हेमंत कुमार सिंह के मोबाइल नंबर (94254-11157) पर सीधे संपर्क किया जा सकता
और नया पुराने