कोरोना से केरल में पहली मौत, देशभर में मरीजों की संख्या पहुंची 900 पार

नई दिल्ली। कोरोना वायरस भारत में अपना पैर पसारता ही जा रहा है। कोरोना संक्रमितों की संख्या काफी तेजी से फैल रही है। पिछले 24 घंटों में 149 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इस तरह कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 900 पार हो गई है। इनमें 20 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 80 के करीब लोगों को ठीक भी किया गया है।
इस बीच इससे निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो 21 दिनों के लॉकडाउन का ऐलान किया है, उसका आज चौथा दिन है। लॉकडाउन के चलते आम जनमानस को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है और हजारों मजदूर अपने घरों के लिए पैदल जा रहे हैं।

अपडेट .... - केरल में कोविड-19 से पहली मौत की सूचना मिली है। इसकी जानकारी शनिवार को राज्य के एक मंत्री ने दी। राज्य के कृषि मंत्री वी.एस. सुनीलकुमार ने मीडिया को बताया कि 69 वर्षीय व्यक्ति हाल ही में 22 मार्च को यूएई से आया था और उसे 'आइसोलेशन' में रखा गया था।
- 24 घंटों में 149 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं।
-कर्नाटक में 10 महीने का बच्चा कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया।
दुनियाभर में कहर बरपाने वाले कोरोना वायरस ने भारत में सभी को घरों में कैद करके रख दिया। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, गुरुवार को देश में सबसे ज्यादा मामले रिपोर्ट किए गए सिर्फ एक दिन में करीब 80 मरीज सामने आए हैं।
और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar