जबलपुर में कोरोना के 4 पॉजिटिव मरीज मिले।


शुक्रवार को जबलपुर में एक साथ कोरोना के 4 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। टेस्ट रिपोर्ट में चारों कोरोनो पॉजिटिव पाए गए हैं। जबलपुर कलेक्टर ने इसकी पुष्टि कर दी है। 4 पीड़ितों में 3 एक ही परिवार के हैं। बताया जा रहा है कि चारों कुछ दिन पहले विदेश ले लौटे हैं। कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद जिले में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि एक ही परिवार के जो तीन लोग पीड़ित हैं, वो सभी दुबई से लौटे हैं। साथ ही चौथा व्यक्ति भी विदेश से ही वापस आया है। कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद जिले में हड़कंप मचा है। सभी पीड़ितों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। प्रशासन इन लोगों ट्रैवेल रिकॉर्ड को भी खंगाल रही है कि विदेश से लौटने के बाद ये लोग कहां-कहां गए। साथ ही इनके परिवार के लोगों को भी आइसोलेट करने की तैयारी की जा रही है। क्योंकि ये सभी लोग जबलपुर पहुंचने के बाद अपने घर में रुके थे। उम्मीद की जा रही है कि प्रशासन आसपास के इलाकों को सील कर वहां सैनेटाइज भी कर सकती है। चारों पीड़ितों को जबलपुर के दो अस्पतालों में आइसोलेशन के लिए भर्ती करवाया गया है।

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar