इनकम टैक्स रिटर्न की अंतिम तारीख 30 जून तक बढ़ी

देश में कोरोना संकट पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रेस से बात की। कोरोना वायरस संकट को देखते हुए इनकम टैक्स भरने की तारीख सरकार ने बढ़ा दी है। अब लोग 30 जून तक अनपी इनकम टैक्स भर सकते हैं।
कोरोना के चलते सरकार ने ये बड़े बदलाव किए :
वित्त वर्ष 2018-19 की आईटी रिटर्न फाइल करने की आखिरी तारीख 31 मार्च के बजाय 30 जून, 2020 होगी।
देर से फाइल होने वाली रिटर्न पर ब्याज दर 12 से घटाकर 9 फीसदी की गई।
टीडीएस जमा होने की तारीख में कोई बदलाव नहीं, सिर्फ देर होने पर लगने वाले ब्याज की दर 9 फीसदी और वो भी सिर्फ 30 जून 2020 तक।
आधार-पैन लिंकिंग की तारीख 31 मार्च से बढ़ाकर 30 जून कर दी गई है।
विवाद से विश्वास स्कीम भी 30 जून, 2020 तक बढ़ा दी गई है।
विवाद से विश्वास स्कीम में पहले 31 मार्च तक अतिरिक्त चार्ज लगना था, लेकिन अब इसकी तारीख 30 जून कर दी गई है।
और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar